आगरा, दिसम्बर 25 -- न्यू आगरा थाना क्षेत्र के मऊ घाट से छह दिन पहले यमुना में नहाने के लिए कूदे युवक का शव सिकंदरपुर पीपा वाले पुल के पास उतराता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरतौनी नई आबादी निवासी मनीष ने न्यू आगरा पुलिस को बताया कि उनके भाई विकास (28) 19 दिसंबर को मऊ घाट पर कपड़े उतारकर यमुना में नहाने कूदे थे। थोड़ी देर तैरने के बाद लापता हो गए। न्यू आगरा पुलिस उसी दिन से उनकी तलाश में लगी थी। गुरुवार सुबह 11 बजे उनका शव सिकंदरपुर पीपा पुल के पास उतराता मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...