नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- हिंदू धर्म में पूजा-पाठ शुरू करने से पहले कई नियमों का विशेष तौर पर पालन किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि नहाकर पूजा के लिए आसन पर बैठने के बाद भी पंडित जी यजमान, पूजन सामग्री और पूजा स्थल पर जल के छींटे देते हैं। इस दौरान एक विशेष मंत्र का जाप भी किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब व्यक्ति पहले ही स्नान कर चुका होता है, तो पूजा से ठीक पहले दोबारा जल क्यों छिड़का जाता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके पीछे शुद्धिकरण और मन को ईश्वर की आराधना के लिए तैयार करने का भाव जुड़ा है।पूजा से पहले जल छिड़कने का क्या है महत्व? हिंदू धर्म में पूजा से पहले जल छिड़कने की परंपरा को शुद्धिकरण से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि पूजा के लिए केवल शरीर की सफाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मन को भी शांत और एकाग्र करना जर...