नहाने के दौरान सोन में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शव
आरा, मई 27 -- -संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर स्थित बालू घाट पर मंगलवार को हादसा -ट्रक पर बालू लोड करने के बाद दोस्तों संग सोन में नहाने गया था युवक आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव स्थित सोन नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। उसका शव बुधवार को नुसरतपुर बालू घाट के किनारे से बरामद किया गया। मृत युवक नसरतपुर गांव निवासी नंद किशोर रजक का 22 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार उर्फ जासूस कुमार था। वह नुसरतपुर बालू घाट के बालू स्टॉक खदान में काम करता था। उसके बड़े भाई सनी कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर आकाश नुसरतपुर घाट के स्टॉक खदान में बालू ट्रक पर लोड कर रहा था। काफी गर्मी होने के कारण वह अपने तीनों अन्य दोस्तों के साथ सोन में नहाने चला गया। उस दौरान वह डूब गया। उसके दोस्तों की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.