मोतिहारी, अप्रैल 11 -- चंदन कुमार, चकिया (पू.चं.) । चकिया थाना क्षेत्र के पलटू बेलवा चिमनी के निकट शनिवार शाम पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के बांसघाट बिशुनपुर (वार्ड -14) निवासी यादव लाल राय के पुत्र मोहित राज (10) और राकेश कुमार यादव के पुत्र पृथ्वी राज (9) के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के पिता में चाच-भतीजा का संबंध है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों ने बताया कि मोहित और पृथ्वी एक ही परिवार के थे और गांव के निजी विद्यालय में वर्ग एक के छात्र थे। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे दोनों बच्चे घर वालों को बिना बताए पलटू बेलवा चिमनी के पास स्थित पोखर में नहाने चले गए। स्नान करने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देख ...