नहाने के दौरान तालाब में डूबकर 3 बच्चों की मौत, तीनों परिवार के इकलौते बेटे थे, हमीरपुर में हादसा
संवाददाता, मई 25 -- हमीरपुर के मौदहा कोतवाली के खंडेह गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाते समय सोमवार की सुबह तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से निकालकर सीएचसी लाया गया, जहां चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। खंडेह गांव निवासी घनश्याम यादव का 11 वर्षीय पुत्र प्रबल कुमार यादव, राजू कुशवाहा गांव का आठ वर्षीय पुत्र आदित्य, सीताराम कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र भोला सोमवार की सुबह 10.30 बजे गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे गर्मी से बचने को लेकर तालाब नहाने गए थे।तालाब में डूबने से तीनों की हुई मौत तीनों बच्चे तैरना भी नहीं जानते थे। नहाते समय तीनों तालाब की गहराई में समा गए। बच्चों का शोर सुनकर तालाब किनारे मौजूद ग्रामीण मदद को भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.