सीतामढ़ी, जून 6 -- पुपरी। नहाने के क्रम में तालाब में डूबकर एक बालक की मौत हो गयी। बालक की मौत की पुष्टि एसडीएच पुपरी पहुंचने पर चिकित्सकों के द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार पिपराही पंचायत के फरुआ भवानी गांव निवासी मो इरशाद का पुत्र मो तनवीर 12 वर्ष नहाने के लिए साथियों के साथ तालाब की ओर गया था। नहाने के क्रम में तनवीर गहरे पानी में चला गया। तनवीर को डूबते देख साथियों ने गांव में आकर लोगों को बताया। ग्रामीणों के द्वारा तनवीर को तालाब से निकालकर एसडीएच पुपरी लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। यह भी पढ़ें- सुरहाचट्टी: करेह नदी में बालक डूबा, तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...