गढ़वा, अगस्त 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थानांतर्गत संग्रहे गांव के बिनवाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय परगन बिंद शनिवार सुबह करीब आठ बजे डैम में नहाने के दौरान डूब गया। उसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने डैम में उतर कर हर संभव खोजबीन की। उसके बाद भी वह नहीं मिला। तब ग्रामीणों ने उसकी जानकारी प्रशासन को दी। जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा गढ़वा व मेराल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम ने करीमन नामक एक गोताखोर को बुलवाकर डैम में परगन बिंद की खोजबीन कराई। उसमें भी सफलता नहीं मिली। उसके बाद अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोक दी गई है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय परगन डैम में नहाने उतर रहा था, तब वह शराब के नशे में था। वहां मौजूद कई लोगों ने उसे डैम में उतर कर नहाने से रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात न...