लोहरदगा, अप्रैल 14 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के बेड़ाटोली से उगरा जाने के रास्ते में कोयल नदी में नहाने दौरान डूबने से रुस्तम अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र जियाउल मुस्तफा की मौत हो गयी। जियाउल गांव के ही अन्य बच्चों के साथ कोयल नदी नहाने गया हुआ था। वह गहरा पानी में चला गया। उसको डूबता देख कर बाकी बच्चे गांव की ओर दौड़े और लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण और स्थानीय गोताखारों ने करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद बच्चे को नदी से निकालकर सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया।जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, बीडीओ संग्राम मुर्मू, सीओ पंकज कुमार भगत, स्थानीय मुखिया जयश्री उरांव, भड़गांव मुखिया अनिल उरांव द्वारा घटना स्थल कोयल नदी पहुंच कर सहयोग किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा में द...