नहाने के क्रम में सुखलदरी जलप्रपात में डूबा किशोर, शव बरामद
गढ़वा, जून 8 -- धुरकी, प्रतिनिधि। स्थानीय गोताखोरों के अथक प्रयास से लगभग 15 घंटे के बाद सुखलदरी जलप्रपात से किशोर का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान लातेहार जिलांतर्गत बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेछा गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार छोटू डंडई थानांतर्गत सोनेहारा गांव स्थित अपनी मौसी के घर आया था। रविवार दोपहर बाद वह गांव से अन्य साथियों के साथ जलप्रपात घूमने गया था। उसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उसके बाद घटना कि सूचना साथ गये उसके साथियों ने परिजनों को दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम तक वह नहीं मिला। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जनार्दन ने स्थानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.