गाज़ियाबाद, मार्च 14 -- मुरादनगर। गंगनहर में नहाते समय सेल्फी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया है। मोदीनगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी लव गोयल 12 मार्च को दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। वह लोहे के पुल के पास नहा रहा था। उसी समय लव गोयल सेल्फी लेने लगा। इसी बीच वह अनियंत्रित हो गया और पानी के तेज बहाव में बहने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया,लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। एनडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक वह नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...