कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता। घर से स्कूल गया 9 साल का एक बच्चा शुक्रवार दोपहर नहाते समय यमुना में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम उसको नदी से बाहर निकाला। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव नदी से बाहर आते ही परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देवराहट निवासी सुदामा निषाद का 9 साल का पुत्र देवेंद्र गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह वह घर से गांव के ही बच्चों के साथ पढ़ने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी में बालक डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव दोपहर में अवकाश होने के बाद वह घर आने के बजाय यमुना नदी में नहाने चला गया। वहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोपहर बाद तक उसके घर नहीं आने...