गाजीपुर, जून 1 -- नंदगंज। थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव के पोखरे में सोमवार को नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के कान्हाडीह फतेउल्लापुर निवासी प्रमोद यादव ने तहरीर दिया की 16 वर्षीय भतीजा शुभम यादव पठानपुर गांव की पोखरी में नहाते समय डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...