बलिया, जून 18 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित गंगा घाट पर स्नान के लिए गुरुवार की सुबह गया शिवपुर दियर नम्बरी निवासी युवक डूब गया। पुलिस और गोताखोर की टीम युवक को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।शिवपुर दियर नम्बरी निवासी शंकर यादव फिलहाल शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान में रहते हैं। उनका पुत्र 18 वर्षीय दीपू यादव गुरुवार की सुबह माल्देपुर स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अंदाजा नहीं मिलने के चलते गहरे पानी में चला गया। बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालों ने दीपू के मोबाइल पर फोन किया। बताया जाता है कि घाट पर मौजूद चरवाहों ने किनारे रखे कपड़े में बज रही मोबाइल की घंटी सुनी तो उठा लिया। परिजनों को जानकारी दी कि मोबाइल घाट के किनारे है लेकिन आसपास या नदी में किसी का पता नहीं है। सूचना ...