हाजीपुर, मार्च 23 -- महुआ,एक संवाददाता। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ रविवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो गया। प्रथम दिन व्रतियों ने विभिन्न जलाशयों पर पहुंचकर पवित्र स्नान किया और सात्विक भोजन कर महापर्व का अनुष्ठान रखा। महुआ से काफी संख्या में व्रती नारायणी स्नान करने हाजीपुर भी पहुंची। इधर पूजन सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए बाजारों में भीड़ हुई। चैती छठ कम परिवारों में होता है। बावजूद सभी सनातनियों में भक्ति और आस्था परवान चढ़ी है। व्रतियों ने विभिन्न जलाशयों पर पवित्र स्नान कर जल देवता का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी देवताओं को साक्षी मान महापर्व का अनुष्ठान रखा। नहा कर सात्विक भोजन में चावल दाल बगैर प्याज और लहसुन के कद्दू की सब्जी के साथ पारण किया। भोर से ही व्रती विभिन्न वाहनों,बाइकों से गीत गाते हुए नारायणी स्नान क...