पाकुड़, मार्च 22 -- ​पाकुड़। लोक आस्था का महापर्व 'चैती छठ' आज रविवार को नहाए-खाए के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक शुरू होगा। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के पहले दिन व्रति नदी तालाब में स्नान के बाद कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करेंगे। ​महापर्व के दूसरे दिन खरना और व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाएगा।सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और मंगलवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ इस महापर्व का समापन होगा। परंतु चैती छठ करने वाले व्रतियों की संख्या बहुत ही कम होती है लेकिन कम संख्या होने के बाद भी नगर परिषद द्वारा गिने-चुने छठ घाट में शिव शीतला मंदिर, टीन बांग्ला पोखर, काली भषान छठ पोखर को भी साफ सफाई नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में छठ पोखर की सफाई नहीं होने से नगर परिषद के खिलाफ काफी आक्रोश जता...