गंगापार, मार्च 3 -- मांडा, संवाददाता। क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित नहवाई गांव में गुरुवार सायं तीन बजे से बेलवरिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सुप्रसिद्ध लोक कलाकार जटाशंकर शुक्ल व उनकी टीम द्वारा बेलवरिया, चैता और होली गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। जानकारी कार्यक्रम के आयोजक व भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी टिंकू ने देते हुए स्थानीय प्रशासन व क्षेत्रीय नागरिकों से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...