बक्सर, जुलाई 22 -- पेज-03 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना के रामपुर गांव के पास मंगलवार को डुमरांव शाखा नहर से बरामद हत्या कर फेंकी गई शव की पहचान हो गई है। अखबार में छपी खबर व पुलिस ने फैलाई गई सूचना के आधार पर मृतक के परिजन बुधवार को थाना पहुंचकर शव की पहचान की है। मृतक बीरेंद्र सिंह ( 38 वर्ष ), पिता स्व. सिहाग सिंह, रोहतास जिला के काराकाट ( गोडारी) थाना अंतर्गत ग्राम डेरा चांदी का निवासी है। परिजनों ने बताया कि युवक विगत रविवार की शाम से ही गायब था। जिसकी तलाश अभी भी परिजन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- 25 दिन से लापता कमल की हाईवे किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका ने बढ़ाई गुत्थी तभी नहर से शव बरामद होने तथा हाथ पर भगवान हनुमान का टैटू होने की खबर पर परिजन बासुदेव थाना पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक गांव में ही रहकर खेतीबारी...