गाजीपुर, जनवरी 24 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह ब्लॉक के देवकली पम्प नहर प्रखंड द्वितीय के गाई माइनर की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से लाखों रुपए का बंदरबाट किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने टिसौरी गांव से नहर सफाई के नाम पर एक स्थान से दस फिट गहराई तक मिट्टी निकाल कर टिसौरी-बहतुरा नहर मार्ग पर रख दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। ग्राम प्रधान चन्र्दभान सिंह ने बताया कि माइनर की कागजो में सफाई की गयी है। यही नहीं एक स्थान पर दस फिट गहराई तक मिट्टी रात्रि में खनन कर बेचने का भी खेल किया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार ने मार्ग पर रखी मिट्टी को समतल करा दिया। इस संबंध में जेई आलोक जायसवाल का कहना था कि ठेकेदार के ऑपरेटर गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.