फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी शुरू होने के बावजूद सिंचाई विभाग की कमांड वाले तालाबों की तलहटी से अब भी धूल उड़ रही है। नहरों में पानी न आने के कारण तालाब सूखने से जंगली पशु-पक्षियों के साथ मवेशी भी प्यास से व्याकुल हैं। सिंचाई विभाग हर साल नहरों से तालाब भरवाता है लेकिन इस बार मई की शुरुआत होने के बावजूद नहर में पानी नहीं पहुंच सका। एक ओर प्यास से बेजुबान व्याकुल हो रहे हैं तो दूसरी ओर लंबे समय से सूखे पड़े तालाब व पोखरों के तलहटी की मिट्टी भी गर्मी से फटने लगी है। वहीं जंगली पशु-पक्षियों के साथ ही पशुपालकों के मवेशी गर्मी के समय तालाबों पर ही आश्रित होकर प्यास बुझाते हैं, इसके बाजवूद सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी नहीं मंगवाया जा सका नतीजतन पानी की तलाश में बेजुबान भटकने को मजबूर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- हरा चारा न पानी की धार, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.