चंदौली, मई 31 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गोधना के पास फोर लेन सड़क निर्माण के लिए नई पुलिया बनाई जा रही है। इससे नहर को बंद किया गया है। जिससे अब इस नहर से जुड़े किसान धान की नर्सरी डालने के लिए परेशान होने लगे हैं। काम की धीमी गति के चलते पुलिया के एक लेन का निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे किसानों में बेचैनी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने जल्द काम पूरा कर नहर को चालू करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दस जून से टूटेगा डेंगुरपुर पीपे का पुलकिसानों की चिंता मिर्जापुर के नरायनपुर गंगा पंप कैनाल से निकली बड़ी मुख्य नहर जिले के किसानों की जीवन रेखा है। इस मुख्य नहर से नियामताबाद, सदर, धानापुर, सकलडीहा और बरहनी ब्लॉक के करीब 15 हजार किसान सिंचाई करते हैं और इसी पर आश्रित हैं। किसानों का कहना है कि मई का महीना खत्म हो गया औ...