बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। होली में रंग खेलने के बाद तालाब व शारदा सहायक समानांतर नहर में नहाने गए दो छात्र डूब गए। एक का शव तो बरामद हुआ लेकिन दूसरा छात्र अभी लापता है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। तालाब में नहाने गया था किशोर: देवा थाना के रसूलपुर हेतम गांव निवासी गौरव (17) हाईस्कूल का छात्र था। उसकी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही थीं। होली के दिन उसने अपने दोस्तों के साथ खूब होली खेली। इसके बाद वह नहाने के लिए कस्बा विशुनपुर स्थित एक तालाब पर अपने दोस्तों के साथ गया था। नहाने के दौरान ही वह तालाब में डूब गया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.