लखनऊ, जनवरी 10 -- खबर का असर.... मलिहाबाद, संवाददाता। कसमंडी कला क्षेत्र के मऊ गांव के पास कटी नहर के किनारों को शनिवार को नहर विभाग ने ठीक करा दिया। 'हिन्दुस्तान' में 'नहर कटी, पानी में डूबी सिरगामऊ रोड' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कटी नहर की मरम्मत कराई। जबकि कई दिन पहले कटी नहर की शिकायत करने के बाद भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। बीते कई दिनों से नहर की खांदी (किनारा) कटने से सिरगामऊ रोड और आस-पास के बागों व खेतों में पानी लगातार भर रहा था। सिरगामऊ रोड पर करीब आधा किलोमीटर के दायरे में एक फुट तक पानी भर गया था। ग्रामीणों को इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था। साथ ही भीषण ठंड में बागों में पानी भरने से आने वाले बौर को भी नुकसान होने की आशंका थी। ग्रामीणों की यह समस्या शनिवार को 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.