श्रावस्ती, मई 26 -- गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला की ग्राम पंचायत रायपुर बिलेला के मजरा रैमुनिया निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र कमला प्रसाद ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में नहर विभाग की करीब 12 बीघा जमीन पर एक व्यक्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। इस पर टीम ने जांच की तो अवैध कब्जा पाया गया। जिसकी पैमाइश की गई। लेकिन टीम जमीन को अवैध कब्जा मुक्त नहीं करा सकी। शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने जिलाधिकारी को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। वही प्रार्थना पत्र में लिखा है कि सरकारी भूमि के गई घाटों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसको हटाया जाना नितांत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...