औरैया, अप्रैल 10 -- अछल्दा, संवाददाता। सिंचाई विभाग ने नहर और रजवाहों के किनारे हुए अवैध कब्जों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जाधारकों की सूची दोबारा तैयार की है। पुरानी सूची का मिलान कर नए नाम जोड़े गए हैं, जिससे अब कुल 110 अवैध कब्जाधारकों के नाम सूची में दर्ज हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र की नहर, बूड़ादाना और हरचंदपुर रजवाहों के आसपास अवैध कब्जों को लेकर पहले 103 लोगों की सूची बनाई गई थी। छह दिन पूर्व शनिवार को सिंचाई विभाग के सींचपाल सनद कुमार और आनंद कुमार ने इस सूची का सत्यापन कर उसे दुरुस्त किया था। इस दौरान कुछ नामों में बदलाव किया गया और कई मामलों में नई प्रविष्टियां भी जोड़ी गईं। इसके बाद शुक्रवार को विभाग की टीम ने एक बार फिर मौके पर पहुंचकर घर-घर जाकर सूची का मिलान किया। इस अभियान में आनंद कुमार, धर्मेन्द्र सिंह औ...