सासाराम, मार्च 12 -- (पेज तीन) सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव के समीप सोन उच्चस्तरीय नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा शव की तालाश की जा रही है। मृतक थाना क्षेत्र के गोबिना गांव निवासी 70 वर्षीय रामअशिष शर्मा बताया गया है। जो सुबह में शौच करने के लिए गया हुआ था। शौच करने के दौरान गहरे पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोबिना व आस-पास गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जबकि गांव के तैरने वाले लोग भी नहर में शव की तालाश कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति शौच करने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक गहरे पानी में गिर गए। नहर में पानी अधिक छोड़ा गया था। इस कारण गिर गए और पानी के धार में बह गए। हालांकि सोन उच्च...