नहर में स्नान कर रहे किशोर की डूबकर मौत
मुजफ्फर नगर, मई 22 -- गांव खेड़ीफिरबाद में नहर में स्नान कर रहे किशोर की डूबकर मौत हो गयी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। ककरौली थाना क्षेत्र गांव खेड़ी फिरोजाबाद में गुरुवार की शाम 17 वर्षीय मुशीर पुत्र राशिद गांव स्थित नहर में अन्य युवकों के साथ नहा रहा था कि अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। आनन-फानन में नहर को जौली रेग्युलर से बंद कराया। इसके बाद युवक को तलाश कर नहर से बाहर निकाला। युवक को जौली गांव स्थित चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार में इकलौता पुत्र था। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग गंगा नहाने गये किशोर की गंगा में डूबकर मौत मुशीर बेहड़ा सादात गांव स्थित स्वामी ओमनानन्द कॉलेज में 9वी कक्षा का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।जहां परिजनों ने घटना को एक हादसा बताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.