गंगापार, मई 11 -- गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नहर में नहाते देखे जा रहे हैं। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे कमला नहर में खतरनाक गोते लगाते स्टंट कर रहे हैं। इन बच्चों का यह स्टंट जानलेवा भी साबित हो सकता है। गर्मी से निजात पाने के लिए नहर के तेज प्रवाह में बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि उनका मानना है कि इस समय भीषण गर्मी है और ऐसे में नहर में नहाने से गर्मी से निजात मिल रही है।गर्मी में कभी कभी नहर में नहाने का आनंद उठाना जीवन पर भारी भी पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन के भी सख्त होने की जरूरत है। तहसील क्षेत्र की प्रमुख कमला पम्प नहर में दर्जनों स्थानों पर बच्चे नहर में स्टंट के साथ गोते लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...