नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर गांव के समीप स्थित नहर में रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव उतराता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोल्हुई कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी जा रही है तथा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.