अयोध्या, मार्च 23 -- अमसिन। नहर में सोमवार की शाम एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर ने निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पौसरा गांव के पास रजबहा नहर में राजेंद्र कुमार निवासी वीरशाहपुर जंगलपुर का शव मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...