नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका
हाथरस, जुलाई 3 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथस गेट क्षेत्र के गांव नयाबास के निकट 30 जून को नहर में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव चंदफरी निवासी कौशल 35 पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। मृतक 29 जून को घर से किसी काम से निकला था। कौशल खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह 29 जून को घर से किसी काम से निकला था। 30 जून को उसका शव नयाबास के निकट नहर में तैरता हुआ मिला था। गुरूवार को परिजनों को इस बात की सूचना मिली तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक के चाचा पियूष ने कौशल की हत्या की आशंका जाहिर की है। कौशल ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.