लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के किरयारी गांव के किनारे से निकली शारदा नहर की झाल एक पुरुष का शव शनिवार सुबह फंसा पाया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त शाहजहांपुर जिले के एक युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी 30 वर्षीय उपेन्द्र सिंह पुत्र रामबाबू सिंह अपने बड़े भाई सुकेन्द्र प्रताप सिंह के साथ 4 मार्च को स्कूटी से ननिहाल सिसैया जा रहे थे। बताया जाता है कि कटोल के पास स्कूटी सांड से टकरा गई और उपेन्द्र सिंह पास से गुजरी नहर में गिर पड़े। बड़े भाई सुकेन्द्र प्रताप सिंह सड़क पर गिर गए। उनको भी चोटें आईं। ग्रमीणों ने बहुत प्रयास किया लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.