कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। सचेंडी के रामगंगा नहर में दो अगस्त एक युवक की लाश मिली थी। मामले में मृतक की बहन ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर बिधनू थाने में ट्रक बॉडी मेकिंग कारखाना के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। मॉर्चुरी में रखे शव की शिनाख्त शरीर पर जले और चेहरे पर मस्से के निशान के आधार पर बहन ने अपने भाई के रूप में की थी। शुक्लागंज निवासी नीलम के मुताबिक फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव निवासी 31 वर्षीय भाई मनीष कुमार पांडेय बिधनू स्थित ओरियारा गांव में ट्रक बॉडी मेकिंग कारखाने में कारीगर थे। बीती 21 जुलाई को उससे आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। एक अगस्त को गांव के एक युवक ने मनीष की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कारखाना मालिक रमेश ने बताया कि मनीष की 26 जुलाई को मौत हो गई थी...