जौनपुर, मार्च 21 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इकरामगंज चोरसंड गांव में पांच दिन से लापता वृद्ध महिला का शव शनिवार की दोपहर घर के पास ही नहर में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकरामगंज निवासी रमेश माली ने 17 मार्च को थाने में सूचना दी थी कि उनकी 80 वर्षीय माता केवला देवी भोर में घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने नहर में एक महिला का शव उतराता देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केवला देवी के रूप में की। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.