सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- बल्दीराय संवाददाता। थाना क्षेत्र के डीह गांव के पास शारदा सहायक खंड 16 नहर में नौ सितंबर को मिला 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने अपने पति को आरोपित कर नामजद पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नहर से बरामद शव की पहचान बीही निदुरा गांव निवासी मनीषा के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि मनीषा ने 25 जनवरी 2026 को अखिलेश कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मृतका के पिता जगजीवन ने 11 सितंबर को बल्दीराय थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर के दर्ज की।विवेचना के दौरान नामजद आरोपी अखिलेश कुमार पुत्र देवराज और देवराज पुत्र गया प्रसाद,दोन...