बिजनौर, मई 14 -- गुरुवार को बालापुर अखेड़ा के पास गांगन नहर के बंदे के पास शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष लग रही थी। साथ ही उसने पेंट और शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस का यह भी मानना है कि शव अन्य स्थान से बहता हुआ आया है। पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सरायन नदी में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...