शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग के पास रोजा रजवाहा नहर में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। वह मेहरून रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पायजामा पहने था। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- अज्ञात युवक का सड़क के किनारे मिला शव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दु...