मुजफ्फर नगर, मई 9 -- बुढ़ाना। गांव जौला से लापता 5 वर्षीय बच्चे का शव नहर में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव जौला निवासी फुरकान का पांच वर्षीय पुत्र आहद गुरुवार शाम करीब पांच बजे गायब हो गया था। परिजनों ने बच्चे को काफी तलाश के बाद बुढ़ाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के तालाब व नहर में बच्चे की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को बच्चे का शव नहर में उतराता मिला। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- लापता बच्चे का पानी से भरे गड्ढे में शव मिला बच्चे की मौत से परिवार व गांव में मातम छा गया है। यह भी पढ़ें- नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की...