अयोध्या, मई 10 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा थाना क्षेत्र के सतनापुर पुल के पास शारदा सहायक यूनाइटेड ब्रांच की उत्तरी नहर में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव पेड़ से अटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अब शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मर्चरी में रखा गया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।----- यह भी पढ़ें- लावारिस हालत में मिले हत्याकांड के शिकार की नहीं हो सकी शिनाख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...