सोनभद्र, सितम्बर 13 -- नहर में मिला छह वर्षीय बालक का शव नहर में मिला छह वर्षीय बालक का शव- शाम को खेलने निकला था, देर रात तक घर नहीं पहुंचा- पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास की घटनारामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद।पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास रविवार सुबह नहर में छह वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पड़हवा गांव निवासी छह वर्षीय शिवम पुत्र धर्म चेरो कुछ दिनों से बंजरिया गांव में अपने नाना के घर आया था। शनिवार शाम वह घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह बंजरिया गांव के पास नहर में ग्रामीणों ने ...