बलिया, जून 3 -- नगरा। इलाके के कमरौली गांव के पास से गुजर रही नहर में मंगलवार की शाम करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। कुछ देर बाद उसकी पहचान कमरौली निवासी मनोज गुप्ता के रुप में हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक सोमवार को गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। मंगलवार की दोपहर पानी पीने के लिए नहर में उतरे मवेशियों से ठोकर लगने के बाद शव उतरा गया। यह भी पढ़ें- पशुओं को पानी पिलाने गए वृद्ध का शव नाले में मिला चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्होंने लोगों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। पुलिस के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका...