मथुरा, मई 28 -- थाना अंतर्गत बुधवार सुबह मांट ब्रांच गंग नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकलवाकर जेब तलाशी तो मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त मुरादनगर, गाजियाबाद के युवक के रूप में हुई। पुलिस ने मुरादनगर पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। बुधवार सुबह मांट ब्रांच गंग नहर में ग्रामीणों को एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। मौके पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। इस दौरान लोगों की सूचना पर पहुंची राया पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर लोगों की मदद से नहर से युवक के शव को निकलवाया। पुलिस ने मृतक के पैंट की जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त आर्यन यादव (28) निवासी जीतपुर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। इस पर इलाका ...