गौरीगंज, जनवरी 28 -- भादर। रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के पास से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-51 रजबहा नहर में बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक महिला का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे उसकी पहचान कर पाना कठिन हो गया है। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 25 दिन पुराना लग रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अमेठी मनोज मिश्र भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में शव को पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...