गंगापार, फरवरी 9 -- बहरिया थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास नहर में सोमवार सुबह एक अज्ञात बच्चे का शव मिला। शव दिखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। बहरिया थाने की फोर्स और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का अनुमान है कि शव संभवतः प्रतापगढ़ बॉर्डर की ओर से आया हो। पुलिस के अनुसार मासूम की उम्र लगभग छह से सात वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.