प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के मुआर आधार गंज गांव में स्थित शारदा सहायक खंड 39 के फाटक पर गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव दिखाई पड़ा। नहर के फाटक में अज्ञात महिला का शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने बताया कि अज्ञात महिला के शव को मिलने के बाद आसपास के लोगों से पहचान कराई गई। उसकी पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...