बुलंदशहर, मार्च 5 -- अरनियां थाना क्षेत्र के हिसारा और सुरजावली गांव के निकट स्थित नहर में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त शुरू कर दी है। अरनिया थाना क्षेत्र के हिसारा और सुरजावली गांव के निकट नहर में कुछ ग्रामीणों द्वारा बुधवार को एक शव बहता हुआ देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ शोभित कुमार और अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा नहर में पड़े महिला के शव को नहर से बाहर निकाला गया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई गई। कोट- शव करीब दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। -शोभित कुमार, सीओ खुर्जा

हिंदी हिन्दुस...