बांका, फरवरी 13 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के बिरना गांव के पास सिंचाई नहर में गिरने से बाइक सवार बहनोई सुरा गांव के विलास यादव उर्फ बुंदेली यादव(45) और साला बदला गांव के त्रिवेणी यादव(42)की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार को 11 बजे दिन की है। सूचना मिलते ही एसआई आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इस घटना से दोनों मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बदला गांव का त्रिवेणी यादव भोज में खाना बनाने का काम करता था। बुधवार को वह अपने बहनोई मृतक विकास यादव उर्फ बुंदेली यादव के साथ अपने मामा के यहां टिक समारोह में जमुई जिला अंतर्गत झाझा थाना क्षेत्र के सहिया गांव गया था। गुरुवार को दोनों व्यक्ति एक बाइक पर ...