कुशीनगर, मार्च 1 -- टेकुआटार, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग के समीप शनिवार को नहर के पानी में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिलने से सनसनी मच गयी। शव को नहर में उतरता देख आसपास के लोग जुट गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग से होकर फुर्सतपुर की ओर बह रही नहर के किनारे मौजूद लोगों की नजर यकायक पानी में बहते एक नवजात शिशु के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नहर के पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने नवजात की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, पता कराता हूं।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.