बहराइच, जून 19 -- तेजवापुर(बहराइच), संवाददाता। बहराइच के इमामगंज शाखा के सरयू नहर खंड प्रथम में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र की नहरों और माइनरों में पानी पहुंच गया है। इससे रमपुरवा, दहाव, गनियापुर, चंदनापुर, खैरा, चक समेत आसपास के कई गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिली है। बताया जाता है कि लंबे समय से नहर और माइनरों में पानी न होने के कारण किसान धान की रोपाई और गन्ने की सिंचाई को लेकर चिंतित थे। 10 जून को दैनिक हिंदुस्तान में नहर व माइनरों में पानी न होने की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में पानी पहुंचना शुरू हो गया। किसान जगदीश जायसवाल, मनोज, शिवनंदन, राकेश और दिनेश समेत अन्य लोगों ने पानी पहुंचने पर खुशी जताते हुए दैनिक हिंदुस्तान का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा क...