गाजीपुर, अगस्त 8 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। धान का कटोरा कहे जाने वाले क्षेत्र में नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। बारिश कम होने के कारण अधिकांश किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हुई है। शनिवार को उन्होंने नहर के बीच बैठकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी किसानों को लगातार पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर गुमराह कर रहे हैं, लेकिन अब तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। अहमद शमशाद ने बताया कि धरना स्थल से करीब आधा किलोमीटर ऊपर तक नहर में पानी पहुंच चुका है, जबकि उसके आगे नहर सूखी पड़ी है। उन्होंने कहा कि धान की खेती के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। यदि अगले दस दिनों में नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा तो किसानों की धान की फसल बर्बाद होने की स्थिति पैदा हो जाएगी। कांग्रेस नेता ने चेत...