नहर में पानी नहीं आने से पिछड़ रही धान की नर्सरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नहर में पानी नहीं आने से धान की नर्सरी पिछड़ रही है। सूत्रों की माने तो उच्चाधिकारियों की तरफ से पहले ही नहरों में पानी छोड़ने का फरमान संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को दिया जा चुका है। अधिकारियों के फरमान के बावजूद इलाके की प्रमुख नहर अठेहा रजबहा में पानी नहीं छोड़ा गया। पानी नहीं छोड़े जाने से अठेहा रजबहा से जुड़े लगभग दो दर्जन से अधिक माइनर में भी धूल उड़ रही है। अठेहा रजबहा पड़ोसी अमेठी के नसीराबाद इलाके से निकली शारदा शायक खंड 41 के अंतर्गत आती है। प्रतापगढ़ में इसकी कुल सीमा लगभग 27 किलोमीटर बनती है। यह भी पढ़ें- नहर और न ही तालाब, कैसे हो नर्सरी तैयार रजबहा में पानी नहीं आने से एक तरफ जहां खेती किसानी का कार्य बाधित हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पानी के अभाव में तालाब भी सूख गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.